मुंब्रा में हादसा: दीवार गिरने से महिला की मौत, एक घायल

ठाणे

अब्दुल गनी खान
मुंब्रा के दौलत नगर स्थित लकी कंपाउंड में सोमवार आधी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि रात 12.36 बजे चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया।

यह मलबा सड़क किनारे टहल रही दो महिलाओं पर गिरा। हादसे में 62 वर्षीय नाहिद जैनुद्दीन जमाली को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी बहू इल्मा ज़ेहरा जमाली (26) घायल हो गईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों महिलाएं पास के सना टावर की निवासी थीं।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इमारत को ‘सी2बी’ श्रेणी में खतरनाक घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से इमारत खाली कराकर सील कर दी गई है। फिलहाल निवासियों ने अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *