मनोज पाटिल का अकोला एसीपी पद पर तबादला, मित्रों ने दी शुभकामनाएँ

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर वर्ष 2019 में भिवंडी पुलिस विभाग में तबादला होकर आए मनोज पाटिल को हाल ही में पदोन्नति प्राप्त हुई है और उन्हें अकोला में एसीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उनके मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसीपी मनोज पाटिल ने कहा कि वर्ष 2019 से 2025 तक भिवंडी की जनता और मित्रों से जो प्यार और सहयोग उन्हें मिला, उसे वे कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने विशेष रूप से भ्रष्टाचार विरोधी समिति के थाणे जिला अध्यक्ष तुफैल फारूकी और कांग्रेस पार्टी के नेता परवेज़ खान (पी.के.) का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका साथ और सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। साथ ही उन्होंने भिवंडी की जनता से क्षमा माँगते हुए कहा कि यदि अपने कर्तव्य पालन में उनसे कोई त्रुटि हुई हो तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।

इस मौके पर तुफैल फारूकी और परवेज़ खान (पी.के.) ने एसीपी मनोज पाटिल को बधाई देते हुए कहा कि जहाँ भी वे कार्य करें, भगवान और अल्लाह उनके माध्यम से जनता को न्याय दिलाएँ। उन्होंने कहा कि पाटिल का जनता से जुड़ने का अंदाज़ और मिलनसार स्वभाव उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगा।

इस अवसर पर परवेज़ खान (पी.के.) और तुफैल फारूकी ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। एसीपी मनोज पाटिल ने सभी शुभेच्छुओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *