ठाणे, 11 सितंबर (अब्दुल गनी खान) : बाल न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 54 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग शासन निर्णय क्र. बालगृ-2017/प्र.क्र.211 का-8, दिनांक 21 मार्च 2018 के अंतर्गत, बालकों की देखभाल करने वाली संस्थाओं की नियमित जांच हेतु ठाणे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति में निम्नानुसार सदस्यों के नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति इस विज्ञापन के प्रकाशित होने की तिथि से 7 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित नामांकन प्रस्ताव कार्यालय में प्रस्तुत करें, ऐसा आवाहन ठाणे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती नमिता शिंदे ने किया है।
अधिक जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय, नियोजन भवन, दूसरी मंज़िल, जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण, कोर्ट नाका, ठाणे (पश्चिम) 400601 पर संपर्क किया जा सकता है।
समिति हेतु आवश्यक सदस्य :
1. बाल अधिकार, संरक्षण एवं कल्याण क्षेत्र में कार्यरत किसी नागरिक समूह का एक सदस्य।
2. बालकों के साथ काम करने का अनुभव रखने वाला एक मनोचिकित्सक।

