अब्दुल गनी खान भिवंडी,
आगामी 2025-26 स्थानीय स्वराज्य संस्था भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की एक अहम बैठक बुधवार, 14 सितंबर 2025 को अजयनगर स्थित शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित की गई।

यह बैठक पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे तथा युवा नेता आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन व सांसद विनायक राऊत के नेतृत्व में आयोजित हुई।
बैठक में शिवसेना की 23 पैनलों के शाखा प्रमुखों (84 वार्ड – 4 वार्ड वाले 21 पैनल और 3 वार्ड वाले 2 पैनल) ने भाग लिया।
इस अवसर पर शिवसेना की उपनेता ज्योती ठाकरे, उपनेता अल्ताफ शेख, पूर्व-पश्चिम विधानसभा संपर्क प्रमुख किशोर पोतदार, शहर जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, जिल्हा संघटीका वैशाली मेस्त्री, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर सहित अनेक मान्यवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभाग रचना, भौगोलिक सीमांकन, मतदाता सूची, बीएलए नियुक्ति और शाखा प्रमुखों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी नेताओं ने इस बार भिवंडी-निजामपुर मनपा क्षेत्र में अधिक से अधिक नगरसेवक चुनकर लाने का संकल्प व्यक्त किया।
अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अरुणा पाटिल, कमरुद्दीन शेख, मनीष गीरी, सुरेश पाटिल, रमेश धोत्रे, बलराज तिरमदास, अंकुश चव्हाण, मधुकर जाधव, राजेश एरम, लक्ष्मण हुंबारकर, धीरज चव्हाण, विवेक जोशी, व्यंकटेश कर्ली, गणेश घोसके, स्वप्नील जोशी, भाऊ पाठवले, विजय कुंभार, अर्जुन कासार, अनिल मच्छा, अंजना संदुपाटला, आलिम शेख, नूरा नाशिककर, अजय तेजे, प्रविण गुळवि, भंडारी, संतोष विमुल, महेश बोल समेत बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी व शाखा प्रमुख मौजूद रहे।

