दस किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, शांतीनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भिवंडी

अब्दुल गनी खान भिवंडी
शांतीनगर पुलिस स्टेशन, भिवंडी परिमंडल-2 की एक बड़ी कार्रवाई में 10 किलो 396 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ और अन्य सामान की कुल कीमत दो लाख पांच हजार पांच सौ रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश चोपड़े व उनकी टीम पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पोशि बर्वे को गुप्त सूचना मिली कि न्यू पाइपलाइन, भिवंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति बैग में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर शाम करीब सवा पांच बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबु कृष्णा निरेटी (49 वर्ष), पेशा चालक, निवासी सायन-धारावी, मुंबई बताया। पंचों की मौजूदगी में उसकी तलाशी लेने पर एक सूटकेस बरामद हुई। इसमें खाकी टेप से लिपटे 10 पैकेट मिले जिनमें से 10 किलो 396 ग्राम गांजा पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो हजार नकद भी जब्त किए गए।

संपूर्ण बरामदगी की कीमत 2 लाख 5 हजार 500 है। आरोपी के खिलाफ शांतीनगर पुलिस स्टेशन में गु.र.नं.1060/2025 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 20(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच एपीआई सुरेश चोपड़े कर रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी बड़ी मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगळे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड, पोनि (गुन्हे) अतुल अडूरकर, तथा पोनि (प्रशासन) विनोद पाटील के मार्गदर्शन में की गई।
तपास पथक में एपीआई सुरेश चोपड़े, पोहवा रिजवान सैय्यद, राजेश पाटील, निलेश महाले, तथा पोशि प्रशांत बर्वे, रोशन जाधव, नाजीम शेख, भुषण पाटील, निलेश पाटील आदि शामिल थे।
शांतीनगर पुलिस की इस सफलता से भिवंडी में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *