भिवंडी पुलिस परिमंडल-2 कार्यालय में ‘वेलनेस सेंटर’ का शुभारंभ ।

ठाणे भिवंडी

पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे की संकल्पना, आहान फाउंडेशन का सहयोग

अब्दुल गनी खान भिवंडी।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूती देने के उद्देश्य से शुक्रवार को भिवंडी पुलिस परिमंडल-2 कार्यालय में ‘वेलनेस सेंटर’ की शुरुआत की गई। यह पहल ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे की संकल्पना और संयुक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण के मार्गदर्शन में की गई है,उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग, ठाणे) विनायक देशमुख ने सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगले,विजय मराठे और परिमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी छह थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि यह अभिनव उपक्रम आहान फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है। फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ सुश्री सोनाली पाटणकर, उन्मेष जोशी और स्वप्निल पांगे ने पुलिसकर्मियों को पहल की रूपरेखा से अवगत कराया। संस्था वर्ष 2012 से मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है तथा फिलहाल पांच राज्यों में सरकार के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। भिवंडी में शुरू किए गए इस वेलनेस सेंटर के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तनावमुक्त वातावरण, विशेषज्ञ परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल को सफल बनाने में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय-1) डॉ. श्रीकांत परोपकारी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *