70 वर्षीय लापता महिला को पुलिस ने जंगल से सकुशल ढूंढ निकाला

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी : कोनगांव पुलिस थाने की तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। 70 वर्षीय श्रीमती धनपति गुप्ता अचानक लापता हो गई थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पथक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू किया और उन्हें जंगल परिसर से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस की इस सतर्कता और मानवीय पहल के लिए परिजनों ने कोनगांव पुलिस थाने का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *