अब्दुल गनी खान
ठाणे : अपराध नियंत्रण की दिशा में ठाणे पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ठाणे गुन्हे शाखा घटक-1 की टीम ने मुंब्रा के रेतीबंदर रोड पर सटीक सापळा रचकर एक आरोपी को देशी बनावट के पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।

आरोपी के खिलाफ मुंब्रा पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (म.पो.का) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में ठोस संदेश गया है।

