भिवंडी निज़ामपुरा थाने की साइबर टीम की बड़ी उपलब्धि – 35 मोबाइल नागरिकों को लौटाए

भिवंडी

नागरिकों की सेवा में ठाणे पुलिस हमेशा तत्पर!
अपना खोया हुआ समान पाकर लौटी मुस्कान

अब्दुल गनी खान
ठाणे : नागरिकों की सेवा और विश्वास को सर्वोच्च मान्यता देते हुए ठाणे पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में भिवंडी निज़ामपुरा पुलिस थाने के साइबर पथक ने उत्कृष्ट कामगिरी करते हुए नागरिकों के 35 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन ढूंढ निकालकर उन्हें वापस सौंपे हैं।

पुलिस विभाग की इस कार्यवाही से नागरिकों में न केवल खुशी का माहौल है, बल्कि पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह कदम “गुमशुदा सामान खोज अभियान” के अंतर्गत उठाया गया है। पुलिस की इस सजगता और तत्परता से स्पष्ट होता है कि महाराष्ट्र पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि नागरिकों की छोटी-बड़ी समस्याओं को हल करने में भी हमेशा अग्रणी है।___________________________________

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *