कासारवडवली क्षेत्र में 2 अक्टूबर को देवी मूर्ति विसर्जन, पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

ठाणे महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान ठाणे
दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को कासारवडवली ट्रैफिक उपविभाग की हद में सार्वजनिक देवी मूर्ति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

संभावित यातायात जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जहाँ संभव हो वहाँ वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

पुलिस विभाग ने बताया कि नागरिकों के सहयोग से ही विसर्जन कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु और सुरक्षित बनाए रखना संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *