भिवंडी में 24 घंटे पानी सप्लाई रहेगी बंद — नगर पालिका ने नागरिकों से सहयोग की अपील

भिवंडी

अब्दुल गनी खान

भिवंडी : भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों को सूचित किया गया है कि मानसरोवर स्थित मुख्य जलवाहिनी (मेन लाइन) के शिफ्टिंग का कार्य किया जाने वाला है। इस कारण से शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 की सुबह 9 बजे से लेकर रविवार, 12 अक्टूबर 2025 की सुबह 9 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए शहर के कई भागों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद अगले एक दिन तक कम दबाव और सीमित मात्रा में पानी की आपूर्ति की जाएगी। नागरिकों से इस दौरान सहयोग करने और आवश्यक पानी का पूर्व-भंडारण करने की अपील की गई है।

प्रभावित क्षेत्र:
पद्मानगर, गायत्रीनगर, रामनगर, नवजीवन कॉलोनी, बी.एन.एन. कॉलेज रोड, पटेल कंपाउंड गल्ली नं. 1, 2, 3, भीमराव आंबेडकर नगर, न्यू प्रकाश नगर, माधव नगर, सोमनगर, विठ्ठल नगर, गंगाराम वाडी, लकड़ाचाळ, न्यू टावरे कंपाउंड, दुधबावड़ी, हाफिज नगर, आलमगीर वीडियो परिसर, न्यू इस्लामाबाद, आज़मीनगर, खालीक शेख चाळ, दिवानशाह, हांडी कंपाउंड, समरू बाग, इदगाह रोड, कारीवली रोड, दर्गा रोड मोमिन बाग, कोतवालशाह, मुर्तुजा कंपाउंड, धोबी तलाव, बाबू चुनिवाला बिल्डिंग, टावरे वाडी, चारचाळी हमालवाड़ा, तंडेल मोहल्ला, बंदर मोहल्ला, सौदार मोहल्ला, मुकरी शाह, सुतारआळी, भोईवाडा, भुसा मोहल्ला, ब्राह्मणआळी, कासारआळी, पोस्ट ऑफिस परिसर, बाजारपेठ, हफसन आळी, जैतुनपूरा, कापतलाव, समदशेठ बगीचा, बंगालपूरा, धोबी मोहल्ला, सोनापूर, तेली मोहल्ला, कैसरबाग, ठाणे रोड, बोबडे मोहल्ला, गौरीपाडा, खजुरपूरा, नाचन कंपाउंड, समदनगर, कणेरी, पायल टॉकीज परिसर, अजंठ कंपाउंड नं. 1 व 2, धामनकर नाका, वॉटर सप्लाई कॉलनी, ठाणगे आळी, तीन बत्ती, फैजान कंपाउंड, मेहत कंपाउंड, रोशनबाग, देऊनगर, निजामपुरा, ग्लोबल कॉम्प्लेक्स, खालीक शेठ कंपाउंड आदि क्षेत्र शामिल हैं।

नगरपालिका के प्र. कार्यकारी अभियंता (पा. पु. वि.) संदीप पाटनावर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी का संग्रह कर लें और नगर पालिका के कार्य में सहयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *