अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, भिवंडी के मार्केंडय मंदिर, पदमनगर निवासी 50 वर्षीय व्यापारी मनोहर बेदक्या ने गुजरात की एक कंपनी पर करोड़ों की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, बेदक्या एमआर कटिंग का व्यवसाय करते हैं। 13 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 के बीच आरोपी शंकरलाल मुलचंद उत्तमचंद (निवासी — 3289, आय विंग, मिक्स कंपाउंड, बेमगुपुरा, सूरत, गुजरात) ने अपने कंपनी इन्हया टेक्सटाइल्स प्रा. लि. के नाम से उनसे बार-बार पैसे की मांग की। आरोप है कि आरोपी ने सरकारी संबंधों का हवाला देते हुए कहा, “मेरे गुजरात सरकार में बड़े संबंध हैं, बिल पास करा दूंगा।”
शिकायतकर्ता ने इस झांसे में आकर कुल 12,88,616/- की राशि आरोपी को दी। लेकिन पैसे देने के बावजूद न तो बिल पास किया गया और न ही माल का भुगतान हुआ। धोखे का अहसास होने पर व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने इस मामले में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 191/2025, भा.दं.सं. की धारा 420, 406, 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सुरेश ठाकरे के अनुसार, आरोपी फरार है और मामले की जांच पॉयधुनी/सूरत पुलिस के सहयोग से जारी है।

