भिवंडी ।। धामनकर नाका मित्र मंडल और स्वाभिमान सेवा संस्था पिछले 16 वर्षों से राष्ट्रीय एकता स्वागत यात्रा और गुढ़ीपड़वा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों, पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव विद्यालय और जूनियर कॉलेज के शिक्षकों और 4000 छात्रों का पूरे दिल से फल वितरित करके स्वागत करती आ रही है। हर वर्ष की ट्रेड इस वर्ष भी भिवंडी शहर जिला पूर्व अध्यक्ष संतोष एम शेट्टी के नेतृत्व में पद्मनगर में गुढ़ीपड़वा एवं नववर्ष स्वागत यात्रा निकाली गई। साथ ही गणमान्य व्यक्तियों, पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव विद्यालय और जूनियर कॉलेज के शिक्षकों और 4000 छात्रों का स्वागत भाजपा भिवंडी शहर जिला पूर्व अध्यक्ष संतोष एम शेट्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष ऍड हर्षल पाटील, पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के सभी विद्यालय के शिक्षक, पद्मशाली समाज अध्यक्ष रामकृष्ण पोटापत्तींनी, सुमित पाटील, राजेश एम शेट्टी फॅन क्लब के अध्यक्ष व भाजपा भिवंडी शहर जिल्हा उप अध्यक्ष राजेश एम शेट्टी, हसमुख पटेल, प्रविण मिश्रा, पुरुषोत्तम वंगा, रामकृष्ण भैरी, बाळकृष्ण कल्यादाप, रत्नाकर पुजारी, श्री मार्कंडेय महामुनी वाचनालय अध्यक्ष श्रीनिवास बाले, मंगेश यादव, मोहन कोंडा, दीपक झा, शिणू पेडामांशी, सहीत अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
