भिवंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, मोहम्मद शमीम अंसारी को विधानसभा अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान
अब्दुल गनी खान
भिवंडी के भंडारी कंपाउंड स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) असंगठित कामगार पश्चिम विभाग के कार्यालय का उद्घाटन शहर अध्यक्ष प्रवीण पाटील के हाथों शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान असंगठित कामगार पश्चिम विभाग विधान सभा अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शमीम अंसारी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी असंगठित कामगार विभाग भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष आमिर आज़मी, अब्दुल अहद सिद्दीकी, अज़ीज़ शेख, जहीर भाई, फहद अंजुम शेख, मुमताज शेख,और सलीम अंसारी सहित अनेक पदाधिकारी व पार्टी नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर आए हुए अतिथियों और नेताओं का स्वागत फूलों के गुच्छे भेंट कर और पटाखे फोड़कर किया गया। माहौल पूरी तरह से जश्नमय रहा।
नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि असंगठित कामगारों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की आवाज बुलंद करने के लिए यह कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

