ठाणे में अवैध पार्किंग और गंदगी से नागरिक परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ठाणे महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान ठाणे
ठाणे के कासल मिल नाले के पास बड़े पैमाने पर हो रही अवैध पार्किंग और खुले में पेशाब किए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रतिदिन 15 से 20 टेम्पो, ट्रक और पिकअप वाहन इस क्षेत्र में एक ही तरफ़ तीन कतारों में खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे मार्ग पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस अवैध पार्किंग के चलते नागरिकों को सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक और मज़दूर गाड़ियों के पीछे खुले में पेशाब करते हैं, जिससे इलाके में दुर्गंध और गंदगी फैल गई है। परिणामस्वरूप, महिलाओं, युवतियों और स्कूली बच्चों को रोज़ाना अशोभनीय दृश्य देखने पड़ रहे हैं।

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ठाणे कांग्रेस के पदाधिकारी श्री बाबू यादव ने पूर्व में ही संबंधित विभागों को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण शनिवार को ठाणे कांग्रेस ब्लॉक क्रमांक 8 तथा महाविकास आघाड़ी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्थल पर एकत्र हुए और प्रशासन के प्रति नाराज़गी व्यक्त की।
इस मौके पर बोलते हुए एडवोकेट जावेद शेख ने कहा यदि दो दिनों के भीतर इस क्षेत्र की अवैध पार्किंग, खुले में पेशाब और गंदगी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो महाविकास आघाड़ी की ओर से ज़ोरदार आंदोलन किया जाएगा।”
इस अवसर पर मा. जतिन कोठारे, मा. योगेश भोईर, मा. बाबू यादव, एड. जावेद शेख, आनंद सावंत, जयेश पाटिल, गजराज मुंधडा सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *