अब्दुल गनी खान
शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की ओर से शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे भिवंडी–निजामपूर शहर महानगरपालिका की आगामी सार्वत्रिक चुनावों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गायत्री नगर दुर्गा माता मंदिर परिसर, हलीम अन्सारी बंगले के समीप, प्रभाग क्रमांक 3 के हॉल में हुई।

बैठक में प्रमुख उपस्थिती भिवंडी शिवसेना जिला प्रमुख श्री मनोज गगे, भिवंडी महानगरपालिका संपर्क प्रमुख किशोर पोतदार, जिला संघटिका वैशालीताई मेस्त्री, जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, तथा भिवंडी कामगार सेना अध्यक्ष नाज़ीर पप्पान शेख की रही।
भारतीय कामगार सेना भिवंडी के उपाध्यक्ष व उप-पैनल प्रमुख मुजम्मिल खान ने पार्टी की ओर से इस चौक मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान सभी मान्यवरों ने मार्गदर्शन व संबोधन प्रदान किया।
प्रभाग क्रमांक 3 में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। मीटिंग में यह घोषणा की गई कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) प्रभाग की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मोबाइल धोखाधड़ी से संबंधित जागरूकता सत्र का उल्लेख करते हुए, उसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विशेष रूप से, पार्टी पर विश्वास जताते हुए सैकड़ों मुस्लिम बांधवों ने भारतीय कामगार सेना में प्रवेश किया, जिनका स्वागत मान्यवरों के हाथों किया गया।
अंत में सभी अतिथियों का आभार मानते हुए सभा का समापन किया गया।
कार्यक्रम में कल्पना पुजारी, शांताराम जाधव, प्रवीण गुळवी, विजय कुंभार, मयूर कदम, सुयोग घैसास, इस्माईल तोडगे, तारीख काजी, करीममुल्ला शेख, शिवसेना पदाधिकारी, महिला आघाड़ी, युवा सेना, उत्तर भारतीय सेना, भारतीय कामगार सेना, महाराष्ट्र वाहतूक सेना, व्यापारी सेना, अल्पसंख्याक सेना तथा शिवसेना अंगिकृत संघटनाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

