भिवंडी शहर की जनता को अब ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

भिवंडी

गुजरात व वाड़ा की तरफ जाने वाली सभी बड़ी गाड़ियों का शहर में प्रवेश पर लगाया रोक

लोकल बड़ी वाहनों को शहर में प्रवेश के लिए निर्धारित किया समय सीमा,नाकों पर लगाया होर्डिंग

भिवंडी शहर की जनता को वर्षो से होने वाली ट्रैफिक की समस्या से अब निजात मिलने के आसार दिखाने लगा है।जिसके तहत शहर में से होकर वाडा, नासिक, मुंबई की तरफ अंजुरफाटा जाने और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में प्रवेश पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।जिसके बाद अब गुजरात से जाने और आने वाले वाहनों को वाडा से होकर जाना होगा।उक्त अधिसूचना ठाणे यातायात विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिससे शहर के बाहर भारी वाहनों के कारण शहर में होने वाली दुर्घटनाओं व ट्रैफिक पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। यह नोटिफिकेशन गुड़ी पड़वा से लागू किया गया है।
भिवंडी शहर मुंबई महानगर क्षेत्र का प्रवेश द्वार है।जहां पर गुजरात से मुंबई और मुंबई से वापस गुजरात के साथ-साथ गुजरात से नासिक और नासिक से गुजरात तक भारी भारी वाहनों का शहर से भारी वाहनों का आवागमन होता है।साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर पावरलूम कारखाने, डाईंग,साइजिंग कंपनी की संख्या भी बड़े तादात में है।साथ ही शहर में प्लास्टिक मोती बनाने का बड़ा उद्योग भी है।इसके अलावा भिवंडी में लॉजिस्टीक पार्क के रूप में जाना जाता है।जिसके कारण शहर में बड़े पैमाने पर छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता है।साथ ही दूसरे प्रदेशों से भी वाहनों का शहर में बेरोक टोक आवागमन से न सिर्फ ट्रैफिक जाम होता है बल्कि इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है।जिसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर की मुख्य सड़क पर सरकारी कार्यालय, न्यायालय, उपजिला अस्पताल, बाजार, बैंक, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज हैं।साथ ही सरकारी कर्मचारियों, दैनिक व्यवसाय के लिए जाने वाले नागरिकों, चिकित्सा के लिए आने वाले मरीजों की हमेशा इस मार्ग भीड़ होती है।साथ ही अस्पताल में इलाज और कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों को बड़ी वाहनों व माल वाहक गाड़ियों के कारण उक्त सड़क पर यातायात जाम होने से आम लोगों को परेशानी एवं असुविधा होती है । साथ ही इन व्यावसायिक वाहनों के कारण छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं, जानलेवा दुर्घटनाएं और जनहानि भी होती रही है। इससे भिवंडी शहर में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी है।साथ ही इस मार्ग पर हमेशा जाम लगा रहता है।जनता की सुविधा के लिए ठाणे शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त डॉ . विनयकुमार राठौड़ ने एक अधिसूचना जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *