संपत्ति विवाद ने लिया तूल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कराया मामला दर्ज.पुलिस ने भी अलग से दर्ज किया मुकदमा

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। शनिवार को हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली शिकायत एक 40 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर की दोपहर समीर कंपाउंड, शास्त्रीनगर स्थित घर में चलते संपत्ति विवाद को लेकर उनके रिश्तेदार हुमेरा बानो समीर खान, साहेबा और वाहिद आदि ने कथित तौर पर घर में घुसकर गाली-गलौज की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने घर खाली करने का दबाव बनाया और धमकाया। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

दूसरी तरफ, विवाद के दूसरे पक्ष की महिला ने भी पुलिस में शिकायत दी है। उनके अनुसार, उसी दिन हुए विवाद में पहली पक्ष की महिलाएं नाजिया,समीना, शाहीन, सोनी के साथ लगभग 10 से 15. बुर्काधारी महिलाएं ने मिलकर उन्हें धमकाया और मारपीट की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि संदिग्धों ने संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से झगड़ा खड़ा किया। पुलिस ने इस शिकायत पर भी मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से संबंधित है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जबरन कब्जे और धमकाने का आरोप लगा रहे है। फिलहाल पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पर पुलिस सिपाही कल्पेश सदु घेगड की शिकायत पर नाजीया, समीना उर्फ मोनू, शाहीन उर्फ फरीन, हुमेरा बानो व उसकी माॅ तथा भाई इसके आलावा 10 से 15 बुर्काधारी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्योंकि पुलिस की मौजूदी में दोनों पक्ष एक दूसरे से झगड़ा कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों के दावों की गहन जांच की जा रही है और उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *