अब्दुल गनी खान
भिवंडी । भिवंडी शहर के पद्मानगर स्थित विवेकानंद इंग्लिश स्कूल में ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां अलग-अलग स्कूलों से कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर स्पर्धा को सफल बनाया । बतादें कि भिवंडी शहर ग्रामीण तथा ठाणे जिला में कार्यरत ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष नंदी पुरस्कार से सम्मानित 7 वींं डिग्री ब्लैक बेलट होल्डर ग्रैंडमास्टर राजाराम एल. देवासानी और उनकी टीम पूरे जिले में विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण वर्षों से देते आ रहे हैं जिन्हें और भी निपुण बनाने के लिए सेल्फ डिपेंड बनाने व अलग-अलग स्तर पर स्पर्धा का आयोजन करते रहते हैं । इसी तरह भिवंडी के पद्मानगर स्थित विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बेल्ट ग्रेडिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया जहां अलग-अलग स्कूलों से लगभग 100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने सहभागी होकर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इस स्पर्धा में बी.टी. गायकवाड़ स्कूल कल्याण , विवेकानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल पद्मानगर , विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल पद्मानगर , टाटा आमंत्रा शाखा , अरिहंत सिटी शाखा , पूर्णा विलेज शाखा आदि शाखा एवं स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया ।

जिसमे मुख्य परीक्षक की भूमिका में नंदी पुरस्कार से सम्मानित 5वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर ग्रैंड मास्टर अशोक एल. देवासानी , बीवाईएमए के असिस्टेंट चीफ इंचार्ज मिथुन सी एच भोई , मैनेजिंग डायरेक्टर भरत एल देवासानी , असिस्टेंट इंस्पेक्टर मयूरी सोदे , आनंद सोनी , करण जैसवार , अरमान सिरोहा , आदित्य बाजपेयी , मोनिका एगा , प्रेरणा , वैभवी , कामाक्षी आदि का विशेष योगदान रहा है । उक्त अवसर पर हाई रेंज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर राजाराम देवासानी ने कहा कि आज मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस अति आवश्यक है विशेष रुप से लड़कियों के लिये जिसके लिये सभी स्कूलों में सप्ताह में एक सेल्फ डिफेंस लेक्चर का होना आवश्यक है ।

