चार पर सवा दो लाख रुपये की बिजली चोरी का केस दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के आजाद नगर के शांतिनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का मामला उजागर हुआ है। टोरेंट पॉवर कंपनी की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, टोरेंट पॉवर के एक्जीक्यूटिव अनिकेत कडू मेहरे ने शिकायत दी है कि गौसिया मस्जिद के पास, आजाद नगर स्थित घर नंबर 991 में रहने वाले मंसूरी परिवार के सदस्य—जव्वाद अली अब्बास अली मंसूरी, सद्दाम जव्वाद मंसूरी, साजिद जव्वाद मंसूरी और मोहम्मद जव्वाद मंसूरी—अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए घर में लगे बिजली मीटर को बायपास कर सीधे तार जोड़कर बिजली की आपूर्ति ली थी। टोरेंट पॉवर द्वारा की गई जांच में सामने आया कि 12 अगस्त 2024 से 11 अगस्त 2025 के बीच फ्यूज सेक्शन को काटकर सीधे कनेक्शन से बिजली ली गई थी। जांच में लगभग 7201 यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जिसकी कीमत 2,16,282 रुपये बताई गई है। शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण घोलप कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *