अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के बाबला कंपाउड परिसर में एक व्यक्ति को धमकी देने एवं मारपीट करने के आरोप में अज्ञात पते वाले आरोपी आतिफ शेख के विरुद्ध शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनिस अख्तर अब्दुल सखूर अंसारी (45) ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर की शाम लगभग चार बजे वे बाबला कम्पाउंड, अप्सरा सिनेमा क्षेत्र में उपस्थित थे, तभी आतिफ शेख ने उन्हें रोककर धमकाया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी को एक माह पूर्व पुलिस ने किसी प्रकरण में हिरासत में लिया था, जिसके लिए उसने शिकायतकर्ता पर संदेह प्रकट किया। इसी आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने शिकायतकर्ता को कठोर शब्दों में धमकी दी कि वह निशान होटल, कोटरगेट मस्जिद, चिंदीशाह होटल के सामने, बाबा होटल आदि इलाके वह उसे किसी भी समय हानि पहुँचा सकता है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने यह भी कहा कि वह पुलिस से नहीं डरता और शिकायतकर्ता को ढूँढकर मार डालेगा। क्योंकि वह 24 घंटा हथियार से लैस रहता है। घटना के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सिर के समीप हाथ झटकते हुए हल्का धक्का भी दिया। इसके पश्चात शिकायतकर्ता ने तत्काल शहर पुलिस स्टेशन पहुँचकर मामला दर्ज कराया। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक विशाल पवार कर रहे हैं।

