अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शिवसेना अल्पसंख्यक विभाग भिवंडी पश्चिम की कोर कमेटी बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग की महिला अध्यक्ष मरियम खान ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भिवंडी पश्चिम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की भागीदारी को और सशक्त बनाया जाएगा तथा महिलाओं एवं युवाओं के हितों के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। मरियम खान ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी समाज के हर तबके की आवाज बुलंद करती रहेगी।
बैठक में शिवसेना अल्पसंख्यक विभाग प्रमुख भिवंडी शहर पश्चिम फ़हीम आज़मी,व कई प्रमुख महिला पदाधिकारी, युवा प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

