अब्दुल गनी खान
भिवंडी। आगामी मनपा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शहर में चुनावी सामग्री की मांग में तेजी देखी जा रही है। जगह-जगह युवा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय और प्रचार केंद्र तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में जकात नाका, नई महानगर पालिका परिसर के सामने स्थित इक़लाक इंटरप्रायजेस ने चुनावी प्रचार सामग्री की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं।

इक़लाक इंटरप्रायजेस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री में टोपी, झंडे, बैनर, मफलर, मेटल बेंच, स्टिकर्स, सॉफ्टवेयर, अल्फाबेटिकल यादियां, वोटर स्लिप, बैन्ट्स, कलर पंपलेट्स, पोस्टर्स समेत चुनाव से जुड़ी अन्य वस्तुएं शामिल हैं। दुकान संचालकों के अनुसार चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद बड़े पैमाने पर ऑर्डर्स की बाढ़ आ जाती है, इसलिए पहले से ही स्टॉक और उत्पादन पर ध्यान बढ़ाया गया है।
दुकान के प्रतिनिधि ने बताया कि— “जो करेगा खर्चा, उसका होगा चर्चा” के संदेश के साथ हम तेज़ी से उत्पादन और सप्लाई पर काम कर रहे हैं, ताकि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को प्रचार सामग्री के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चुनावों के आते ही ऐसे व्यवसायों में तेजी से वृद्धि होती है, जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
इक़लाक इंटरप्रायजेस पर वोटिंग मशीन की प्रतिकृति से लेकर विभिन्न चुनाव चिह्नों वाली सामग्री तक एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं को सुविधा मिल रही है। कम दाम और हर तरह की सामग्री एक जगह मिलने के कारण यहां ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

