ना करप्शन, ना कमीशन – लोक हिंद पार्टी का पहला एजेंडा” : बदीयुज़्ज़मान ख़ान

भिवंडी

अब्दुल गनी खान ( ठाणे)
लोक हिंद पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष बदीयुज़्ज़मान ख़ान और प्रवक्ता क़ासिम अंसारी ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक हिंद पार्टी भिवंडी की एकमात्र पंजीकृत राजनीतिक पार्टी है, जो पारदर्शी राजनीति, युवा नेतृत्व और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था के संकल्प के साथ कार्य करेगी।

पार्टी प्रवक्ता क़ासिम अंसारी ने कहा कि लोक हिंद पार्टी राजनीति को सेवा मानती है, न कि व्यापार। पार्टी जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देगी तथा लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगी।

अध्यक्ष बदीयुज़्ज़मान ख़ान ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य ईमानदार और समाजसेवी युवाओं को राजनीति में आगे लाना है। उन्होंने भिवंडी में वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोक हिंद पार्टी सत्ता में आने पर नगर निगम के धन का सही उपयोग करेगी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेगी।

पत्रकार परिषद में “भ्रष्टाचार-मुक्त भारत” के संकल्प को दोहराते हुए यह भी स्पष्ट किया गया कि पार्टी के भीतर भी कड़ा जवाबदेही तंत्र लागू होगा। इस अवसर पर तीन पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भिवंडी के सरकारी अस्पतालों के निजीकरण के विरोध में आवाज़ उठाई थी। प्रेस वार्ता में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सलाहकार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *