भिवंडी मनपा चुनाव: वार्ड क्रमांक 2 की जनता ने माज फारूकी को चुना अपना उम्मीदवार

भिवंडी

अब्दुल गनी भिवंडी।
भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार शाम वार्ड क्रमांक 2 में राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एकत्र होकर माज फारूकी को चुनाव मैदान में उतारने की मांग करते नजर आए।

सोमवार शाम ताज साइजिंग परिसर में वार्ड क्रमांक 2 की जनता बड़ी संख्या में जुटनी शुरू हुई। उपस्थित नागरिकों ने माज फारूकी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करने की अपील की। कार्यक्रम में लगभग 600 से 700 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

जनसभा के दौरान लोगों ने कहा कि मांज फारूकी हमेशा से जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाते रहे हैं और वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते आए हैं। इसी विश्वास के चलते जनता ने उन्हें आगामी मनपा चुनाव में अपना प्रतिनिधि बनाने का मन बना लिया है।

कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 2 में इस जनसमर्थन के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में यहां चुनावी मुकाबला रोचक होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *