खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी से 11 लाख के आभूषण व नकद चुराए
विशेष संवाददाता
भिवंडी के जैतूनपुरा इलाके की रहने वाली एक महिला पति के वार्षिक श्राद्ध करने इसी इलाके के दूसरे घर में गई थी।इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुसकर अलमारी से 11 लाख के आभूषण व नकद चुराकर फरार हो गए।महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर उनकी तलाश में जुट गई है।लेकिन चुनाव के दौरान बढ़ती चोरी ने लोगों में भय पैदा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के जैतूनपुरा निवासी सलमाबानो नियाज अहमद शेख (52) का घर छोटा होने के कर पति के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम के लिए इसी इलाके में स्थित अपने दूसरे घर हवाई बिल्डिंग में गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वही रुक गई और 5 जनवरी की सुबह जब वे अपने घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।जिसके बाद उसे यह समझते देर नहीं लगा अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने के आभूषण तथा नकद राशि सहित लगभग 11 लाख 34 हजार 500 रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए है।महिला ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद भिवंडी शहर पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा करने के बाद महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है, जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक विशाल पवार कर रहे हैं।इस घटना से इलाके में भय का माहौल व्याप्त है।

