वार्ड क्रमांक 9 में सपा ने झोंकी पूरी ताकत, प्रचार सामग्री जारी कर मतदाताओं से की अपील

भिवंडी

भिवंडी। आगामी महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र वार्ड क्रमांक 9 में समाजवादी पार्टी ने चुनावी प्रचार को और तेज़ कर दिया है। सपा की ओर से वार्ड में प्रचार पत्र (पैंपलेट) जारी किए गए हैं, जिनमें पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के नाम रंग्रेज इस्माइल ,खान इकरा बानों,निलोफर अंसारी,वाणी दीपक बलवंत,और चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ और मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रमुखता से दी गई है।

जारी प्रचार सामग्री में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चित्रों के साथ वार्ड के उम्मीदवारों को जनता के सामने प्रस्तुत किया गया है। पैंपलेट में मतदाताओं से अपील की गई है कि वे वार्ड के विकास, जनहित और पारदर्शी प्रशासन के लिए सपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें। साथ ही मतपत्र पर साइकिल निशान के सामने सही तरीके से मतदान करने की जानकारी भी दी गई है, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति न रहे।

सपा नेताओं का कहना है कि वार्ड क्रमांक 9 में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी, सफ़ाई और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता में जागरूकता बढ़ रही है। पार्टी को विश्वास है कि मतदाता इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान करेंगे।

चुनावी माहौल के बीच वार्ड में प्रचार गतिविधियां तेज़ हो गई हैं और विभिन्न दलों के प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी द्वारा जारी यह प्रचार सामग्री वार्ड 9 की सियासी सरगर्मी को और बढ़ाती नज़र आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *