विशेष संवाददाता
भिवंडी चुनाव में अपने खिलाफ काम करने के कारण पराजित भाजपा उम्मीदवार के बेटे ने गुस्से में आकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।जिसके खिलाफ उसने पुलिस में की दर्ज कराया है।उक्त घटना शहर के फेनेपाड़ा इलाके की है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी मनपा प्रभाग क्रमांक 22 में निर्दलीय उम्मीदवार नितेश ऐंकर ने भाजपा के श्याम अग्रवाल को 21 वोटों से हराकर क जीत हासिल की थी।जिसके बाद शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पराजित उम्मीदवार श्याम अग्रवाल के बेटे कुशाग्रा और उसके साथियों प्रवीण पाटिल और संतोष यादव के साथ फेनेपाड़ा इलाके में स्थित प्रभाकर प्रजापति के घर में घुसकर निर्दलीय उम्मीदवार नितेश ऐंकर के लिए प्रचार करने से नाराज होकर उन्हें गाली दी, जमकर पीटा और “उसे उठा ले जाने” की धमकी देकर घायल कर दिया। इस मामले में, प्रभाकर प्रजापति की शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस ने कुशाग्रा अग्रवाल और तीन अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

