टेम्पो से डीएमर्ट सामान चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के शांतिनगर क्षेत्र के गायत्रीनगर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक सड़क पर खड़ी टेम्पो से अज्ञात चोर द्वारा दी मार्ट का सामान चोरी करने की घटना सामने आई है। इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ शांतिनगर पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस  के अनुसार शांतिनगर इलाके में स्थित साईबाबा किराना स्टोर के पास रहने वाले रिजवान गफूर शेख (25) टेम्पो से डी-मार्ट में सामान की डिलवरी का काम करता है। उसने डी-मार्ट से 44,295 रुपये का सामान टेम्पो में लोड किया और सोमवार की रात  टेम्पो को शांतिनगर इलाके में सार्वजनिक सड़क पर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए टेम्पो के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया और टेम्पो से सारा सामान चुरा लिया। जिसमें वसई और विरार के डी-मार्ट से किराने के 15 डिब्बे, टी-शर्ट, कुकर, दाल, वाशिंग पाउडर और चाय शामिल थे।साथ ही पाउडर, तेल, ब्रश और जूते जैसी सामान भी चोरी ने चोरी कर ली। इस संबंध में शांतिनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *