अब्दुल गनी खान
भिवंडी – तालुके के अंबाडी की रहने वाली छात्रा पलक जनार्दन पाटील ने अलीबाग में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित नेशनल फील्ड आर्चरी चैंपियनशिप में अपनी स्कूल टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।

पलक वाडा स्थित ‘लिटिल एंजल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल’ की छात्रा हैं। इस स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर स्वर्ण और रजत पदकों की झड़ी लगा दी।
14 वर्ष से कम टीम मे पलक जनार्दन पाटिल, देवश्री अक्षय भोईर और याज्ञनिका अतुल तारे ने टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।
इन विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के सहयोग से स्कूल के दौरान और स्कूल के बाद पिछले एक साल से कड़ी मेहनत की। तीरंदाजी प्रशिक्षक शैलेश भंसाली के मार्गदर्शन में इन बच्चों ने नियमित अभ्यास किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र भानुशाली और प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन मैनी ने सभी विजेताओं का अभिनंदन किया है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

