कोनगांव की गारमेंट फैक्ट्री में युवती से छेड़छाड़, नौकरी से निकालने की धमकी

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के कोनगांव इलाके में स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती के साथ इसी फैक्ट्री के मास्टर द्वारा बाथरूम के पास छेड़छाड़ की,विरोध करने पर काम से निकलने की धमकी भी दी।इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कोनगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी मास्टर के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है,लेकिन अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
         पुलिस के अनुसार कोनगांव इलाके के अस्मिता कंपाउंड में जानवी गारमेंट्स नामक कंपनी स्थित है।जिसमें काम करने वाली 21 वर्षीय युवती मंगलवार की दोपहर में करीब 1.30 बजे में बाथरूम गई थी, तभी वहां काम करने वाला मास्टर रोजन अली मौका देख उसके पीछे अंदर आ गया और जबरदस्ती युवती का हाथ पकड़ लिया और आपत्तिजनक व्यवहार करने लगा।जिसका विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे और उसके पति को काम से निकाल देगा। इस हरकत से पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।कई दिनों तक सोच विचार के बाद आखिरकार युवती कोन गांव पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी मास्टर पर अपराध क्रमांक 49/2026 में बीएनएस की धारा 74 और 351(2) के तहत केस दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट 26 फरवरी को दर्ज की गई। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक निलेश वाडकर कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *