भिवंडी के ‘निलेश डाईंग’ कंपनी में लगी भीषण आग; 3 मंजिला इमारत व मशीनरी जलाकर खाक

भिवंडी

शार्टशर्किट से लगी आग,लाखों का सामान जलकर राख,कोई जनहानि नहीं

अग्निशमन दल के जवानों ने 5 घंटे की अथक प्रयास के बाद आग पर पाया काबू


विशेष संवाददाता
भिवंडी के ‘निलेश डाईंग’ नामक यार्न कंपनी में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई।जिसके कारण कंपनी की तीन मंजिला इमारत मशीनरी के साथ लाखों का यार्न जलकर खाक हो गया।आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के जवानों को पांच घंटे तक अथक प्रयास करना पड़ा।आग लगने का कारण शार्टशर्किट बताया जा रहा है।आग में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है,लेकिन इस आगजनी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

भिवंडी के खोखा कंपाउंड इलाके में मुंबई निवासी भरत डोंडिया व अतुल डोंडिया का ‘निलेश डाईंग’ कंपनी स्थित है।जहां पर कपड़ा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के यार्न(धागा)का रंगाई का कार्य किया जाता था शुक्रवार को दिनभर कंपनी बंद थी।रात में कंपनी चालू होने के बाद तकरीबन 11.40 बजे के बाद अचानक मशीन में लगे इलेक्ट्रिक मोटर में स्पार्क होने के कारण ऑयल के पाइप लाइन में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते पूरी कंपनी धूं धूं कर जलने लगी।हालांकि आग लगने के बाद कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए बिना ही अपनी जान बचाने के लिए कंपनी से बाहर भाग गए।आग के कारण कंपनी के सारे मशीन व प्रोसेस करने के लिए आया कई टन धागा जलकर खाक हो गया।आग लगने के बाद बिजली काटे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन दल की तीन गाड़ियां मौके वारदात पर पहुंच गई और पांच घंटे की अथक मेहनत के बाद आग पर तो काबू पा लिया,लेकिन इस दौरान कंपनी की तीन मंजिला बिल्डिंग व पूरी मशीनरी व कई ट्रक धागा जलकर खाक हो गया।इस आगजनी की घटना से क्षेत्र के अन्य कंपनी मालिकों में दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *