दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी में दहेज को लेकर एक विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शांतिनगर भांजी मार्केट इलाके में रहे वाली 31वर्षीय पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया  है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे लगातार ताने देते थे। आरोप है कि पति इरफान युनूस चव्हाण, सास मुमताज युनूस चव्हाण, ससुर युनूस चव्हाण और ननद मदिना रियाज सातनारी ने मिलकर उसको  मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे।

पीड़िता का आरोप है कि उसके मायके वालों ने शादी में दहेज नहीं दिया। इसके अलावा आरोपियों ने उसके मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। शिकायत में कहा गया है कि पति का नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उससे 5 लाख रुपये मायके से लाने की मांग की गई। पैसे न लाने पर उसे बार-बार अपमानित किया गया और मारपीट भी की गई। पुलिस के मुताबिक यह घटनाएं 18 फरवरी 2021 से 30 अगस्त 2025 के बीच उसके ससुराल गुजरात के जिला अमरेली तालुका सावंतकुंडना में होती रहीं। आखिरकार पीड़िता ने परेशान होकर भिवंडी अपने मायके आई और शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शांतिनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक एन.जी.काते कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *