पुलिस ने छापामार कर बंद रूम से अपहरित युवक को कराया मुक्त,तीन गिरफ्तार, दो फरार
अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के शांतिनगर क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उससे 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस मामले में पुलिस ने डोंगरीपाड़ा इलाके के ए एक रुम में छापामार कर अपहरित युवक को छुड़ाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार घटना 3 मार्च 2026 की रात 11:30 बजे से 4 मार्च की सुबह 5:30 बजे के बीच की है। आरोप है कि शेख उर्फ सादिक समीर अंसारी (32), मोहम्मद फिरोज अब्दुल्ला खान (22), तौफिक हुसैन शेख (19) तथा उनके एक दो साथी ने आपसी साजिश रचकर शांतिनगर निवासी हैदर असलम (23) का अपहरण कर लिया।साथ ही आरोपियों ने हैदर को डोंगरीपाड़ा स्थित एक गोदाम में बंद कर मारपीट की और उसके बदले 50 हजार रुपये फिरौती की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए डोंगरी पाड़ा में गोदाम में छापामार कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक योगेश गायकर कर रहे है पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है फरार आरोपी भी जल्द ही हवालात के में होंगे।

