अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सद्भावना इफ्तार व सम्मान समारोह आयोजित

ठाणे

अब्दुल गनी खान
ठाणे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राहत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से राबोडी स्थित के-विला हॉल में सद्भावना इफ्तार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जावेद शेख के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें न्याय, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश विलास बांबर्डे, एमपीसीसी महासचिव अनीस कुरैशी, ठाणे कांग्रेस महासचिव अकरम बन्ने खान, श्रीश घ्राट, पूर्व वरिष्ठ सरकारी वकील हिंगे, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट नदिम खान, एडवोकेट दरमिहान बिस्ट, एडवोकेट सलील बुटाला, एडवोकेट निशिकांत कोली, एडवोकेट राहिल हनफी, एडवोकेट मतीन शेख, एडवोकेट तस्लीम शेख, एडवोकेट अर्बिना, एडवोकेट अशरफ, एडवोकेट उबैद घावटे, एडवोकेट अफसर कुरैशी, एडवोकेट रूहीता जावेद शेख, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हिवराले मैडम और एडवोकेट तृप्ति मैडम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत मोरे, सामाजिक कार्यकर्ता नईम खान, एडवोकेट म्हात्रे, मोहम्मद अली मोमिन, अनवर शेख, नगमा शेख, इकबाल शेख और जावेद सैय्यद सहित अन्य प्रमुख लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर वकालत, न्याय व्यवस्था, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट जावेद शेख ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से इस सद्भावना इफ्तार का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *