अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के रोशनबाग इलाके में रविवार को पुरानी कहासुनी को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आया है। इस मामले में भोईवाडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार रोशनबाग स्थित रॉयल बिल्डिंग के बी-विंग में रहने वाले युवक का नाम इद्रिस इरफान अली हसन (20) पेशे से ड्राइवर है। 8 मार्च को सुबह हुए किसी विवाद के चलते शाम करीब 7.15 बजे आरोपी करीम इतेश्याम हाश्मी ने अपने दो साथियों मोनू और आकिब के साथ मिलकर इद्रिस को महाराष्ट्र होटल के पास, एस.एस. ऑर के नजदीक रोशनबाग में बुलाया। वहां मोनू और आकिब ने इद्रिस को पकड़ लिया और करीम ने अपने पास रखे चाकू से उसके पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए पहले इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगे उपचार के लिए अल मोमिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।इस मामले में भोईवाडा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी करीम इतेश्याम हाश्मी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी मोनू और आकिब की तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटिल कर रहे हैं।

