भिवंडी में 23 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर के गोपालनगर इलाके से क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस 110 ग्राम मादक प्रदार्थ बरामद किया है।जिसकी कीमत करीब 23.01 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नशे के सौदागर स्थानीय गोपाल नगर इलाके में मादक प्रदार्थ की बिक्री करने वाले है।जिसके बाद उक्त पुलिस ने 11 मार्च की रात करीब 9:05 बजे दादासाहेब दांडेकर विद्यालय के सामने जाल बिछाकर दो आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 110 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर बरामद हुआ जिसकी बाजार कीमत करीब 23.01 लाख रुपये बताई गई है।क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के पुलिस हेड कांस्टेबल नितीन नंदीवाले की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जिनका नाम वसीम सलीम शेख (42), निवासी कल्याण और सारीम शब्बीर मोमीन (23), निवासी बंदर मोहल्ला, भिवंडी है।पूछताछ पर आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह ड्रग्स उन्होंने जैब अमजद पठाण नामक व्यक्ति से खरीदी थी और बिक्री के इरादे से अपने पास रखी थी।मामले की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र वी. पाटिल कर रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *