अब्दुल गनी खान
भिवंडी। भिवंडी पश्चिम के जनप्रिय विधायक महेश चौघुले का जन्मदिन इस बार जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर हजारों नागरिकों तक सहायता पहुंचाई गई।

इस अवसर पर वाघमारे हॉस्पिटल के पास राहगीरों के लिए पाणपोई (पानी की व्यवस्था) शुरू की गई, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। ब्रह्मानंद नगर क्षेत्र में नि:शुल्क मेडिकल कैंप, नेत्र जांच और जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण किया गया। वहीं गायत्री मंदिर परिसर में गौसेवा का आयोजन भी किया गया।
देवजी नगर, नारपोली स्थित आइडियल स्कूल में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा। दरगाह रोड स्थित गोल्डन होटल परिसर में अल-फैज़ हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जबकि नारपोली चौक पर भी नेत्र जांच और चश्मा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समाज के कमजोर वर्गों का विशेष ध्यान रखते हुए मातोश्री वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही भिवंडी बाल सुधार गृह में बच्चों को विशेष भोजन उपलब्ध कराया गया।
इन सभी कार्यक्रमों का शहर के हजारों नागरिकों ने लाभ उठाया। आयोजन के माध्यम से विधायक महेश चौघुले की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से नजर आए।

वहीं, स्व. परशुराम टावरे स्टेडियम में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें शहर के सांसद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों ने विधायक को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।
विधायक महेश चौघुले का जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है और वे लगातार जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

