भिवंडी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर, दो युवक घायल; चालक मौके से फरार

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर के अंजुरफाटा इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नारपोली पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संजय बालाजी रोकड़े (28), निवासी ब्रह्मानंदनगर 21 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:45 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटर से अंजुरफाटा स्थित सोरम कंपनी के पास से गुजर रहे थे। उनके साथ पीछे अंगदकुमार पटेल भी बैठे थे।इसी दौरान सिद्धीनाथ कंपाउंड की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो पिकअप (एमएच 04 एलवाई 1694) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजय रोकड़े के दाहिने हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, पीछे बैठे अंगदकुमार पटेल के दाहिने पैर में चोट लगी।हादसे के बाद आरोपी चालक बिना किसी प्रकार की मदद किए और पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से फरार हो गया।घटना के बाद घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी चौधरी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *