विशेष संवाददाता
भिवंडी के दो अलग-अलग पुलिस स्टेशन में नाबालिक लड़की से यौन अत्याचार के दो मामले दर्ज हुए है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें भिवंडी न्यायालय ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
पुलिस के अनुसार शांतिनगर पुलिस स्टेशन की सीमा अंतर्गत शांतिनगर स्लम एरिया में 15 फरवरी के रोज एक 15 वर्षीय नाबालिक से यौन शोषण की घटना सामने आई है।इसी इलाके का रहने वाला अमजद बालवन (24) ने एक 15 वर्ष 9 महीने की लड़की को वही पास के सैलून के पीछे एक कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवक के इस कृत्य के बाद पीड़िता ने उससे बोलचाल बंद कर दिया। जिसके कारण उक्त युवक ने पीड़िता को धमकी दिया कि वह उसके घर वालों को फोन करेगा और इंस्टाग्राम पर उसकी बदनामी भी करेगा। जिसके बाद पीड़िता ने 22 मार्च के रोज शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपने साथ अत्याचार करने वाले आरोपी अमजद बालवन के खिलाफ गुनाह रजिस्टर नंबर 210/2026 में 75, 64 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय ने 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
दूसरी घटना भोईवाड़ा पुलिस थाने अंतर्गत घटित हुई है जहां एक सोसायटी के 58 वर्षीय वॉचमैन ने उसी अपार्टमेंट की एक 10 वर्ष 3 महीने की नाबालिक लड़की को अपने रूम में ले जाकर उसके साथ यौन अत्याचार जैसा कृत्य किया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने वॉचमैन शाहिद इद्रीस मोमिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 74 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

