शिवम रेजिडेंसी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नारायण मच्छा ने फहराया तिरंगा

भिवंडी

सैकड़ों नागरिक हुए शामिल, बच्चों के लिए देशभक्ति गीत और नाश्ते की व्यवस्था

अब्दुल गनी खान भिवंडी
 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की सुबह भिवंडी के टेमघर पाड़ा स्थित शिवम रेजिडेंसी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां सिद्धि साईं ग्रुप के मालिक नारायण मच्छा के हाथों तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बिल्डिंग के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे* उपस्थित थे। सभी ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से उपस्थित सभी नागरिकों के लिए नाश्ते ,पानी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक प्रभुदास नाईक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर नारायण मच्छा ने कहा, “आज का दिन हमें उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी। हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस दौरान सागर मच्छा,सत्यनारायण भुवनगिरी,राकेश भाई सहित सिद्धि साईं ग्रुप,शिवम डेवलपर्स के कर्मचारी भी पूरी तरह मौजूद थे।इसके साथ ही शहर के हर हिस्से के साथ सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों,मनपा व पुलिस महकमे में तिरंगा फहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *