अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के कशेळी इलाके में अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी के कशेली इलाके के हरिओम नगर के रिद्धि सिद्धि कॉम्पलेक्स में आरती महेश प्रजापती (28) अपने परिवार के साथ रहती हैं। 21 मार्च 2026 की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे से सुबह 10:00 बजे के बीच अज्ञात चोर ने घर की खुली खिड़की से अंदर प्रवेश कर मोबाइल फोन, चांदी की चैन और नकद रकम सहित कुल 25,500 रुपये का माल चोरी कर लिया और फरार हो गए।पीड़िता को घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत नारपोली पुलिस स्टेशन जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

