सोते समय चोरी, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

भिवंडी

अब्दुल गनी खान

भिवंडी शहर में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।स्थानीय गायत्रीनगर इलाके में घर के बाहर सो रहे एक युवक के घर में अज्ञात चोर ने घुसकर मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार यह घटना 24 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 से 11:50 बजे के बीच यह घटना घटी। गायत्री नगर निवासी सोमचंद छेदीलाल पटेल (26) अपने घर के दरवाजे को खुला छोड़कर बाहर चटाई बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर उनके पास रखा मोबाइल फोन और पैंट की जेब में रखी नकदी चोरी कर ली।चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर पीड़ित की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार वारेला कर रहे हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर के दरवाजे खुले न छोड़ें और सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *