अब्दुल गनी खान
भिवंडी मनपा के प्रभाग समिति एक से पांच के स्लम विभाग के 9 कर्मचारियों को मनपा प्रशासन ने बिना कोई कारण बताओ नोटिस जारी किए 18 मार्च, 2026 से निलंबित कर दिया है।इस प्रकरण में भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ भिवंडी यूनिट द्वारा लिखित पत्र भेजकर चर्चा की गई।लेकिन मनपा आयुक्त द्वारा कोई ठोस निर्णय न लिए जाने के कारण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कल से काली पट्टी बांधकर काम शुरू कर दिया है।

भिवंडी मनपा प्रशासन द्वार नौ कर्मचारियों के निलंबन के संबंध में भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ भिवंडी यूनिट के पदाधिकारियों ने 18 मार्च 2026 को एक पत्र दिया था।जिसके बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने महापौर और आयुक्त के साथ बैठक किया गया था, बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।इसके बाद 23 मार्च 2026 को महापौर नारायण चौधरी के कार्यालय में इस मामले को लेकर बैठक किया गया।लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष फैल गया है। परिणामस्वरूप, संघ ने प्रशासन को एक अनुस्मारक पत्र जारी कर 28 मार्च से पांचों प्रभाग के सभी वसूली कर्मचारियों ने मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों के विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना कार्य शुरू किया है और 05 अप्रैल 2026 तक काला फीता लगाकर वसूली का काम जारी रखा जाएगा।महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मनपा प्रशासन इस संदर्भ में इस दौरान यदि 4 अप्रैल तक कोई उपयुक्त विकल्प नहीं निकालता है, तो 6 मार्च को 10 बजे से शाम 04 बजे तक मनपा मुख्याल के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इतना ही नहीं महासंघ ने चेतावनी दी है कि इसके बाद वे शाम लगभग 6 बजे से अपने कर्मचारियों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।इतना ही नहीं महासंघ ने आरोप लगाया है कि 9 कर्मचारियों को निलंबन किए जाने से अब तक प्रशासन को तकरीबन 2.5 से 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके लिए उप आयुक्त (कर) विभाग और उप आयुक्त (सामान्य प्रशासन) जिम्मेदार हैं।महासंघ ने आयुक्त से मांग की है कि यह राशि उक्त अधिकारियों से वसूल किया जाय।

