विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में चाकू के बल पर हफ्ता वसूली की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना रांजणोली नाका स्थित एक पान शॉप के पास की है। शिकायतकर्ता मोहम्मद फहीम आलम शेख ने आरोप लगाया है कि अंकुश प्रकाश लटोरी ने रात करीब 10 बजे राजनोली बायपास स्थित किराना पान दुकान पर पहुंचकर चाकू दिखाते हुए खुद को ‘अंकुश भाई’ बताते हुए हफ्ते की मांग की। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि यदि हफ्ता नहीं दिया गया तो जान से मार दिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

