ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर, राष्ट्रीय परशुराम सेना की नई कार्यकारिणी गठित

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: शहर के पूर्णा इलाके स्थित भोला शिव मंदिर में रविवार शाम ब्राह्मण समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ला के निर्देश पर किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौबे और महासचिव व बिल्डर विजय मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विजय मिश्रा ने किया।

बैठक के दौरान संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। ओमकार कैलाश पांडेय को भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं शिवसागर मिश्रा को शहर जिला उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश मिश्रा को महासचिव, पंकज वंश और गोपाल दुबे को महामंत्री तथा अरुण श्रीराम पाठक को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता और मजबूती की शपथ ली। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव विजय मिश्रा और अन्य वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर मजबूत भूमिका निभाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। वक्ताओं ने युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन युवा पीढ़ी को अवसर देने और समाज को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय परशुराम सेना के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम भिवंडी में समाज को नई ऊर्जा और नई पहचान दिलाएगी।

बैठक में प्रवीण मिश्रा, राकेश मिश्रा, संजय दुबे, जितेंद्र तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्रा, देवमणि मिश्रा, कमलेश पांडे (टीटू), वेद प्रकाश मिश्र, डॉ. अश्विन पांडे, सुनील द्विवेदी, नरेंद्र मिश्रा, उत्तम पांडेय, रवि पांडे, संदीप तिवारी, सेनापति दुबे, चंचल पांडेय, मनोज शुक्ला, आलोक मिश्रा, सुधाकर तिवारी, विनोद त्रिपाठी और विमल तिवारी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *