लोनेरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ठाणे से दबोचा गया आरोपी

महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान
रायगढ़, प्रतिनिधि। रायगढ़ जिले के चर्चित लोनेरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी अनीस मालदार को आखिरकार पुलिस ने ठाणे शहर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनीस मालदार (निवासी मालदारवाड़ी, रत्नागिरी) ने एक युवती की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था।

        चार टीमों ने संभाली थी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित की थीं। लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल के बाद रायगढ़ पुलिस की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा (LCB) ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ-साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

एसपी के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल के मार्गदर्शन में की गई। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी दी गई।

         30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *