भिवंडी ईस्ट में सपा का संगठन विस्तार, नासिर जावेद बने विधानसभा अध्यक्ष

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नासिर जावेद को भिवंडी ईस्ट विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें भिवंडी शहर अध्यक्ष अनस अंसारी, वेस्ट प्रभारी रियाज आज़मी, पूर्व डिप्टी मेयर अहमद हुसैन सिद्दीकी, फ़र्रुख़ आज़मी, हमीद शेख, मतलूब ख़ान, अशरफ़ ख़ान मुन्ना और सुलतान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
नियुक्ति के बाद नासिर जावेद ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी दबाव के संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का काम करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नासिर जावेद पहले भी समाजवादी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी वे संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय रहे थे। एक जमीनी कार्यकर्ता और प्रभावशाली वक्ता के रूप में उनकी पहचान रही है।
स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भिवंडी ईस्ट क्षेत्र में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *