सैकड़ों पत्रकार, समाजसेवक और गणमान्य लोग हुए सम्मानित, पत्रकारों को मिला 2 लाख का बीमा
भिवंडी में मीडिया हब पत्रकार काउंसिल के स्थापना के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस मीडिया अवार्ड” का आयोजन बड़े ही शानदार अंदाज़ में किया गया। इस समारोह में सैकड़ों की संख्या में पत्रकार, समाजसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और गौरव से भरा हुआ दिखाई दिया।

समारोह के दौरान सभी सम्मानित अतिथियों और पत्रकारों को अवॉर्ड, सर्टिफिकेट और बैग देकर उनका सम्मान किया गया। मंच पर मौजूद राष्ट्रीय और स्थानीय पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है।
इस खास अवसर पर मीडिया हब पत्रकार काउंसिल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इसरार खान, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष संदीप गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज मेमन, राष्ट्रीय महासचिव यूसुफ मंसूरी तथा भिवंडी के महापौर नारायण रतन चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मीडिया हब के पत्रकारों को उनका पद किट प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि मीडिया हब पत्रकार काउंसिल की ओर से सभी पत्रकारों को 2 लाख रुपये का बीमा सुरक्षा कवच देने की घोषणा की गई, जिसकी सभी पत्रकारों और उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस पहल को पत्रकारों की सुरक्षा और उनके भविष्य के लिए एक बड़ा कदम बताया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष इसरार खान, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष संदीप गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज मेमन, राष्ट्रीय महासचिव यूसुफ मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव फरीद शेख, राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर चांदबी मुजावर तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अमृत शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं भिवंडी शहर की नई कार्यकारिणी भी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष सोहेल अंसारी, उपाध्यक्ष समीर अंसारी फॉम, महासचिव दीपक विश्वकर्मा, सचिव महेश गुप्ता, संगठन सचिव सुनील पांडेय, मीडिया प्रभारी सोहराब शेख, लीगल एडवाइजर शाफिया शेख को जिम्मेदारी दी गई। सदस्यों में अमीर शेख, अक़दस अंसारी, मुकेश निषाद, शोएब मंसूरी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
पूरा कार्यक्रम बेहद शानदार, व्यवस्थित और यादगार रहा। मंच से वक्ताओं ने कहा कि मीडिया हब पत्रकार काउंसिल लगातार पत्रकारों के हित में कार्य कर रही है और आगे भी पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देने का काम करती रहेगी।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मीडिया हब पत्रकार काउंसिल के इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की और इसे पत्रकारों के सम्मान और एकता का प्रतीक बताया।

