इस्कॉन आम महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़; प्रसाद में बांटा गया आम

भिवंडी

साढ़े तीन हजार अलफांसो आम से किया गया लार्ड कृष्णा का भव्य शृंगार

विशेष संवाददाता भिवंडी

रविवार 31 मई को भिवंडी के इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा रानी का साढ़े तीन हजार अलफांसो आम से भव्य शृंगार किया गया।जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मंदिर के प्रमुख श्री सुदामा दास महराज के हाथों दोपहर की आरती संपन्न हुई।इस अवसर पर श्री साईं सेवा संस्था,भिवंडी के आशियाना में पल रहे बेहद गरीब बच्चों ने मंदिर में दर्शन किया और महोत्सव का आनंद लिया।

आशियाना संस्था की अध्यक्षा डॉ स्वाति सिंह ने सभी बच्चों को भगवान और महोत्सव के विषय में जानकारी दिया।तत्पश्चात इस्कॉन के सेवक भक्त चंद्रकांत के द्वारा गरीब बच्चों को भर पेट भोजन कराया गया।इसके बाद शाम के समय हजारों भक्तों को प्रसाद के रूप में आम का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *